Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री कमलनाथ की अंगुली का सफल ऑपरेशन

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अंगुली का सफल ऑपरेशन

भोपाल /मुख्यमंत्री  कमल नाथ की उंगली का आज शासकीय हमीदिया अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. श्रीमती अरुणा कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे हमीदिया अस्पताल के न्यू ओ.पी.डी. ब्लॉक में चौथी मंजिल स्थित ऑपरेशन थियेटर पहुँचे, जहाँ आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकता के बाद उनकी ट्रिगर फिंगर का ऑपरेशन किया गया।

डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौर एवं एनस्थेसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल की टीम ने मुख्यमंत्री श्री नाथ की उंगली का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. कुमार ने बताया कि दो घंटे बाद मुख्यमंत्री का पुन: चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। सामान्य होने पर शाम तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नाथ के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी भी उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments