Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री कमलनाथ ने उमंग सिंघार को किया तलब

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उमंग सिंघार को किया तलब

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच तल्खी बढ़ती जा रही हैं। वन मंत्री उमंग सिंघार के लगाए गए आरोप से पार्टी की अंतरकलह खुलकर सबके सामने आ गई है। वर्तमान में कांंग्रेस में दिग्विजय बनाम उमंग की राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई है। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उमंग सिंघार को तलब किया है। बताया जा रहा है सीएम उनसे मिलकर लगातार ही रही बयानबाज़ी पर चर्चा करेंगे।

दरअसल, सारा विवाद दिग्विजय सिंह के उस पत्र से उत्पन्न हुआ है जिसमें उन्होंने मंत्रियों से कामकाज का हिसाब मांगने के साथ ही मिलने का समय मांगा था। इस मसले पर वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उन्हें हिसाब मांगने की क्या जरूरत है वह तो परदे के पीछे सरकार चला रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दिग्विजय की शिकायत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी पत्र लिखकर की है। लगातार हो रही पार्टी की किरकिरी से परेशान होने के बाद अब मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रालय में तलब किया है। दोनों के बीच शाम 7:00 बजे मंत्रालय में मुलाकात होगी। उनकी बयानबाज़ी के बाद जब पार्टी में काफी घमासान मच गया तो उसके बाद उमंग ने कहा था कि पूरे मामले की जानकारी सीएम कमलनाथ को दूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments