छिंदवाड़ा 26 मार्च 2026/मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं।
पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी।
बताया गया है कि बस चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे।घयलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया बताया गया है कि बस चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सेमरिया हनुमान मंदिर मोहखेड़ के पास ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और चीख पुकार मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है जो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची हुई है।
20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लगा लंबा जाम
बस पलटने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची हैं जो घायलों को अस्पताल ले जा रही हैं। इस हादसे के बाद सड़क पर 4-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जो बस हादसे का शिकार हुई है वो भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है। जानकारी मिली है हादसे में एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया और कई के सिर फूटे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। बस चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कि