Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद रथ पर पथराव

मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद रथ पर पथराव

सीधी । एससी एसटी कानून में संशोधन की चपेट में मुख्यमंत्रि शिवराज सिंह भी आ गए । इस कानून के खिलाफ इकट्ठे हुए लोगो की भीड़ ने जन आशीर्वाद यात्रा पर पहुंचे मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह के रथ पर जमकर पथराव किया जिसके चलते रथ के शीशी टूट गए ।

अभी कुछ देर पहले सीधी जिले के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव किया गया है। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेन्द्र पाराशर का दावा है कि यह पथराव कांग्रेस ने कराया है। कुछ लोग इसे एससी एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ लोगों का गुस्सा बता रहे हैं ।

गौरतलब है कि राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की यात्रा पर पथराव हुआ है।
वहां भी आरोप कॉग्रेस के ऊपर लगाए गए थे, जिसका खंडन करने के लिए खुद अशोक गहलोत आगे आये थे।
अब मध्यप्रदेश में ऐसा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments