Homeग्वालियर अंचलमुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार 11 नवम्बर को ग्वालियर आयेंगे

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार 11 नवम्बर को ग्वालियर आयेंगे

 

ग्वालियर/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर एवं मुरैना आयेंगे। मुरैना में तीन दिवसीय वृहद कृषि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान 11 नवम्बर को प्रात: 10.10 बजे भोपाल से राजकीय विमान द्वारा ग्वालियर के लिये रवाना होंगे। प्रात: 11 बजे ग्वालियर आकर प्रात: 11.10 बजे ग्वालियर से मुरैना के लिये रवाना होंगे। मुरैना में आयोजित वृहद कृषि मेले में शामिल होने के पश्चात दोपहर 1.25 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट आयेंगे। ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात दोपहर 2.50 बजे राजकीय विमान द्वारा रायसेन के लिये रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments