Homeग्वालियर अंचलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में पूर्व मंत्री श्री पवैया के निवास पर...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में पूर्व मंत्री श्री पवैया के निवास पर गोवर्धन पूजा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया 

 

ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में भगतसिंह नगर स्थित पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुँचकर सामूहिक गोवर्धन पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ पूजा एवं गोवर्धन पजा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। प्रदेश सरकार ने इसी भाव के साथ गौ संरक्षण व संवर्धन के काम को आगे बढ़ाया है।
पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से सामूहिक गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। ग्यारहवे वर्ष पर उनके निवास पर आयोजित हुए गोवर्धन पूजन में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुँचे। उन्होंने इस अवसर पर विधि विधान से गोवर्धन पूजा कर आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में त्यौहार मनाने की उत्सव संस्कृति है। इसमें गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा गौवंश का संरक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ज़रूरी है। उन्होंने इस अवसर पर आह्वान किया कि किसान भाई गौपालन के जरिए दुग्ध व्यवसाय से जुड़ें। सरकार की तरफ़ से उनको अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री अभय चौधरी व ग्रामीण श्री कौशल शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक श्री मुकेश चौधरी एवं श्री घनश्याम पिरोनिया तथा श्री यशवंत इन्द्रापुरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments