Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैनिक स्वदेश ग्वालियर के पूर्व प्रबंध संचालक और ग्वालियर व्यापार प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अनुराग बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन, मित्रों व परिचितों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री बंसल का गुरुवार की रात 8 बजे ग्वालियर हृदयघात से निधन हो गया।

स्व. श्री बंसल दैनिक स्वदेश ग्वालियर की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में स्वदेश ने कई बौद्धिक एवं साहित्यकार आयोजन किए। अपनी कुशल प्रबंधन और प्रशासनिक क्षमताओं के कारण वे बहुत लोकप्रिय रहे। स्वदेश ने स्व. श्री बंसल के मार्गदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपई पर केंद्रित अमृत अटल ग्रंथ का प्रकाशन किया। वे लम्बे समय तक ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments