ग्वालियर 11 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन दोपहर लगभग 01 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा लहार जिला भिण्ड के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री लहार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर की बहनाओं के खाते में जुलाई माह की किस्त पहुँचायेंगे। साथ ही इस अवसर पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
लहार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।