Homeप्रमुख खबरेंविजयवर्गीय बोले भाजपा में टिकट बदलने की परम्परा नहीं नरोत्तम ने कहा...

विजयवर्गीय बोले भाजपा में टिकट बदलने की परम्परा नहीं नरोत्तम ने कहा नाराज कार्यकर्त्ताओं को मना लिया जाएगा

भोपाल 11 जुलाई 2026/दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि टिकट कटने के बाद पार्टी के किसी बड़े नेता का उन्हें फोन नहीं आया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका मैं सम्मान करता हूं।”

वे बोले- पार्टी का फैसला स्वीकार है , कार्यकर्ताओं को मना लेंगे नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा का निर्णय सर्वोपरि है और वह पार्टी के फैसले के साथ हैं। उन्होंने  कहा दतिया में टिकट बदलने के बाद नाराज कार्यकर्त्ताओं को मना लिया जाएगा सभी मिलकर काम करेंगे

उधर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- डॉ. नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं। संगठन के निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की परंपरा नहीं है। दतिया में भी उम्मीदवार बदलने की संभावना नहीं है।

हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात

शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी, एसडीओपी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगडने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments