Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह 11 को व भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा 13 को...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 11 को व भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा 13 को आएंगे ग्वालियर

ग्वालियर 10 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 11 मार्च और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  13 मार्च को ग्वालियर आएंगे ।मुख्यमंत्री श्री चौहान  गुरूवार को ग्वालियर आने के पश्चात भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 मार्च गुरूवार को दोपहर 12.20 बजे वायुयान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्वालियर से भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम के लिये रवाना होंगे। रावतपुरा धाम पर स्थानीय कार्यक्रमों के साथ-साथ भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्मयंत्री श्री चौहान शाम 4.30 बजे रावतपुरा से प्रस्थान कर 4.55 बजे हैलीकॉप्टर से ग्वालियर पधारेंगे। शाम 5 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 13 ग्वालियर एवं 14 को मुरैना प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 13 को ग्वालियर एवं 14 मार्च को मुरैना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में भी शामिल होंगे।
श्री विष्णुदत्त शर्मा 13 मार्च को प्रातः 11 बजे होटल लैंडमार्क एन एक्स. में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे रंगमहल गार्डन में आयेजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे होटल तानसेन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। शाम 4 बजे कैंसर हास्पिटल में मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे कैंसर हास्टिपल में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करने के पश्चात शाम 6.15 बजे रंगमहल गार्डन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
श्री शर्मा 14 मार्च को मुरैना में प्रातः 11 बजे होटल शिवाय में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगें। दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 3 बजे राधिक पैलेस में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात शाम 5.15 बजे राधिक पैलेस में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments