Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री चौहान ने ईद व अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री चौहान ने ईद व अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएँ

ग्वालियर 02 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया पर्व और ईद की शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा है कि आज अक्षय तृतीया के पवित्र दिन हमारे यहाँ विवाह करना शुभ माना जाता है। मेरी यह कामना है कि उत्साह और उल्लास के साथ सभी पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कहीं बाल विवाह नहीं हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता आवश्यक है। हम सभी की जागरूकता और सक्रियता से ही इस सामाजिक बुराई को रोका जा सकता है। बाल विवाह कराते पाए जाने या ऐसे विवाह में सहयोग देने पर कारावास और जुर्माने का प्रावधान भी है।

ईद-उल –फितर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद उल-फितर के पावन पर्व पर भी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि ईद उल- फितर का पर्व शांति, सद्भाव, एकता और समरसता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय परम्परानुसार ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments