Homeदेशमुसीबत में वाड्रा :छह घण्टे की पूछताछ के बावजूद सन्तुष्ट नहीं है...

मुसीबत में वाड्रा :छह घण्टे की पूछताछ के बावजूद सन्तुष्ट नहीं है ईडी गुरुवार को पुनः 10.30 बजे बुलाया

मनी लॉड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए. उनके साथ करीब 6 घंटे तक पूछताछ चली. इसके बाद ईडी के अफसरों ने रॉबर्ट वाड्रा को फिर तलब किया है. अब गुरूवार को वह फिर सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचेंगे. बुधवार को हुई पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि बिना समन के वाड्रा ईडी के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया. ईडी जब भी बुलाएगा, हम आने के लिए तैयार हैं.

पूछताछ के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने संजय भंडारी और उनके चचेरे भाई शिखर चड्ढा के साथ किसी भी व्यापारिक संबंध से इनकार किया. उन्होंने कहा कि मैं मनोज अरोरा को जानता हूं. वे मेरे कर्मचारी थे, लेकिन उन्होंने अरोरा के ईमेल लिखने से इंकार किया. इसके साथ ही वाड्रा ने कहा कि मेरे पास कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लंदन में संपत्ति नहीं है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments