भोपाल /मुस्लिम महिलाओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा के दौरान सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद ‘ट्रिपल तलाक’ के मुद्दे पर धन्यवाद देते हुए उनका स्वागत किया। दरअसल पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के लिए लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बरकतुल्ला वश्विवद्यिालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड से सड़क मार्ग से स्टेशन जाने वाले थे। इस मार्ग के आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच अनेक नागरिकों की भीड़ सड़क के दोनों ओर खड़ी हुयी थी। इनमें बुर्का पहने हुए मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं।
मुस्लिम महिलाओं ने ट्रिपल तलाक’ के मुद्दे पर धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री का किया स्वागत
RELATED ARTICLES