Homeदेशमेटा ने पीएम मोदी का पोस्ट रिमूव होने पर दी सफाई

मेटा ने पीएम मोदी का पोस्ट रिमूव होने पर दी सफाई

मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्ट रिमूव होने पर सफाई दी है. पीएम मोदी का एक पोस्ट गलती से ब्लॉक हो गया था. अब मेटा ने फेसबुक पर PM मोदी का वीडियो रिमूव किए जाने पर बयान जारी किया है और सफाई दी है.

मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था.

पीएम मोदी का वीडियो रिमूव किया था

वीडियो पिछले गुरुवार आधी रात के तुरंत बाद पोस्ट किया गया था. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में चल रहे  उन प्रदर्शनों के बीच छात्रों को सीधे संबोधित करते दिखाई दिए थे. करीब 3 मिनट लंबे इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीक को गंभीरता से ले रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments