कटक 16 मार्च 2026/ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी है.
मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि , “एससीबी मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा केयर सेंटर में संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी. ट्रॉमा से लगे आईसीयू में 23 मरीज़ भर्ती थे.”
उन्होंने बताया, “इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई. आईसीयू के मरीजों को दूसरी जगह शिफ़्ट किया गया, जिसके बाद तीन और लोगों की मौत हुई.”
सीएम माझी ने बताया कि इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी.