ग्वालियर 29 जनवरी 2026/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में एक फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में देश के विख्यात कवि आयेंगे। यह कवि सम्मेलन शाम 7 बजे प्रारंभ होगा।
ग्वालियर मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि वेदव्रत बाजपेई लखनउ, डॉ. विष्णु सक्सैना हाथरस, जानी बैरागी धार, डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, दिनेश दिग्गज उज्जैन व गौरव चौहान इटावा आदि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।