Homeप्रमुख खबरेंमेले में आरएसएस के गौरव पूर्ण 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी

मेले में आरएसएस के गौरव पूर्ण 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी

ग्वालियर 29 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चित्र-दृश्य प्रदर्शनी का शुभारंभ 30 जनवरी से ग्वालियर व्यापार मेला में होगा। इसका उद्घाटन शुक्रवार को सायं 7 बजे मेला कार्यालय के सामने होगा।
प्रदर्शनी में संघ की गौरवपूर्ण 100 वर्षों की यात्रा को जीवंत चित्रों और दृश्यों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। आद्य सरसंघचालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार से लेकर वर्तमान तक के संघ के योगदान, शाखाओं का विस्तार, राष्ट्रसेवा के अनगिनत प्रसंग और सामाजिक कार्यों की झलकियां नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments