महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सचिन की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में होती है। 1989 में सचिन ने भारत के लिए डेब्यू किया था। उनके 24 साल के इंटरनेशनल करियर का अंत 2013 में हुआ। सचिन वनडे के साथ ही टेस्ट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
तेंदुलकर ने अपने बर्थडे के दिन की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां और पत्नी अंजली के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उनके बेटे अर्जुन, बहु सानिया और बेटी सारा नहीं थीं। इसके कैप्शन में सचिन ने लिखा- आई, अंजलि और उस शरारती के साथ मेरे दिन की एकदम सही शुरुआत! एक इंसान को और क्या चाहिए?