नौ मई को भगवान केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं. कपाट खुलने की तैयारियां भी शुरू होने लग गई हैं. इस साल ठंड के मौसम में केदारनाथ धाम सहित केदारनाथ पैदल मार्ग पर रिकार्ड तोड़ बर्फबारी हुई है. केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से ऊपर 10 फीट से अधिक तक बर्फ जमी है. जबकि कई स्थानों पर बड़े-बड़े ग्लेशियर भी बने हैं. इन ग्लेशियरों को काटकर पैदल रास्ता तैयार किया जा रहा है.