Homeदेशमोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला कहा इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया...

मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला कहा इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया के नाम में भी इंडिया लगा है

यह भी कहा इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था।

पीएम मोदी ने आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्ष की तुलना ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ से की और कहा कि ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। इनकी मानसिकता निचली स्तर वाली है। विकास कार्यों से विपक्ष का कोई लेना देना नहीं है’। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के INDIA नाम पर कहा ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी इंडिया लगा है।

मंगलवार को मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले BJP संसदीय दल की बैठक हुई। संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान वो विपक्ष पर जमकर बरसे और कहा कि ऐसी दिशाहीन विपक्ष आज से पहले मैंने कभी नहीं देखा था।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं-PM मोदी
BJP संसदीय दल की बैठक में मानसून सत्र की कार्रवाई और विपक्षी सांसदों के सदन में हंगामे पर चर्चा करते हुए PM मोदी ने कहा कि ‘जब सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष को क्यों एतराज है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसी दिशाहीन विपक्ष आज से पहले मैंने कभी नहीं देखा था इनके पास कोई मुद्दा नहीं है’।

विपक्षी एकता पर भी पीएम मोदी ने जमकर हमला बोला। PM ने कहा कि ‘विपक्ष बिखरा हुआ और हताश है। विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम  I-N-D-I-A- रखने पर भी पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया लगाया गया था। इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडियन है। इंडिया नाम लगा लेने से इंडिया नहीं हो जाता है। लगता है विपक्ष को लंबे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नही है’।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments