Homeप्रमुख खबरेंमोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे BIMSTEC नेता, किर्गिस्तान और...

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे BIMSTEC नेता, किर्गिस्तान और मॉरिशस को भी न्योता

नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में मिले प्रचंड जनादेश के बाद पीएम मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे। पीएम मोदी के इस शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक (BIMSTECH) के सभी प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, भूटान और भारत बिम्सटेक के सदस्य देश हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

जानकारी अनुसार इस समारोह में शामिल होने के लिए शंघाई सहयोग संगठन के अध्यक्ष और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाय जेनेबकोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्राविन्द जगन्नाथ को भी न्योता भेजा गया है। प्राविन्द जगन्नाथ इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे।

गौरतलब है 2014 में, पीएम मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सार्क के सभी नेताओं को आमंत्रित किया था और वे इस समारोह में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार 23 मई को आए और भाजपा को अकेले अपने दम पर 303 सीटों का भारी बहुमत हासिल हुआ। एनडीए के साथ उसकी सीटों का आंकड़ा 353 तक जा पहुंचा है। यह भी दिलचस्प है कि मोदी अपनी दूसरी पारी का आगाज भी गुरुवार को ही करने जा रहे हैं।

राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री नामित किए जा चुके हैं मोदी
भाजपा संसदीय दल की शनिवार को हुई बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी की गई। एनडीए ने भी इसी दौरान मोदी को अपना नेता चुना। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुआई में एनडीए नेताओं ने शनिवार को ही राष्ट्रपति को मोदी को नेता चुने जाने की चिठ्ठी सौंपी। इसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री नामित करने की चिठ्ठी सौंपते हुए शपथ की तारीख और समय बताने के लिए कहा था। सत्तापक्ष की ओर से शपथ की तारीख और समय की जानकारी मिलने के बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन ने शपथ समारोह के सस्पेंस से पर्दा हटा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments