Homeदेशहार की बोखलाहट : अमेठी के बाद बंगाल में 2 भाजपा कार्यकर्ताओं...

हार की बोखलाहट : अमेठी के बाद बंगाल में 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की क्रूरतम हत्या

लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी  की बंपर जीत के बाद मौत का खूनी खेल शुरू हो गया है. इस चुनाव में बीजेपी ने विरोधी दलों के मजबूत गढ़ों में में घुसकर जबरदस्त जीत हासिल की है, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू हो गये हैं, उनकी हत्याएं की जा रही हैं. उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली बीजेपी की स्मृति ईरानी के करीबी बीजेपी कार्यकर्ता की ह्त्या के बाद अब बंगाल में 2 बीजेपी कार्यकर्ताओं की क्रूरतम तरीके से ह्त्या कर दी गई है.

खबर के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक बीजेपी कार्यकर्ता संतु घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संतु घोष TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे तथा ममता सरकार की अराजकता के खिलाफ बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे थे. वारदात को शुक्रवार रात को अंजाम दिया गया. जिसके बाद संतु घोष को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. BJP ने हत्या का आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया है.

संतु घोष की क्रूरतम ह्त्या के बाद बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये तथा प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने ट्रेनों को रोक दिया. संतु घोष की ह्त्या का मामला अभी तक ठंडा नहीं पड़ा था कि राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में अज्ञात लोगों ने रविवार रात भाजपा एक और कार्यकर्ता चंदन शॉ की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई. बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले कई सालों से बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आते रहे हैं तथा इसका आरोप  टीएमसी पर लगता रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments