Homeग्वालियर अंचलमोदी सरकार ने ग्वालियर को दी एक और उपलब्धि जानेमाने शिक्षा विद...

मोदी सरकार ने ग्वालियर को दी एक और उपलब्धि जानेमाने शिक्षा विद डॉ जीपी शर्मा पाठ्यक्रम  निर्धारण के लिए गठित राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी में नामित

नई दिल्ली / गवालियर /ग्वालियर ही नहीं म.प्र. के लिए एक और गौरव हासिल हुआ है. ग्वालियर के जानेमाने  शिक्षाविद एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ जीपी शर्मा को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नव गठित विभिन्नशैक्षणिक  पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए गठित राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य नामजद किया है. कमेटी की पहली बैठक 12 अक्टूबर को बेंगलूर में होगी .
एक दर्जन सदस्यों की इस कमेटी के चेयरमेन डॉ कस्तूरी रंगन को बनाया गया हैं . डॉ जीपी शर्मा के अलावा कमेटी में महेश  पंत,नजमा अख्तर ,टीवी कट्टीमनी,माइकल देनियो,मिलिंद कामले,जगबीर सिंह ,मंजुल भार्गव ,शेखर मुरवाड़ा और धीर झिंगारन शामिल हैं .यह कमेटी नयी शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा,के अलावा शिक्षकों,नव साक्षरों और प्रौढ़ों के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का निर्धारण करेगी .डॉ जीपी शर्मा की नामजदगी पर नगर की विभिन संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है .

ग्वालियर में जन्में डॉ. जी पी शर्मा ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय एवं कमलाराजा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य रहे। उन्होंने अपर संचालक उच्च शिक्षा पद पर भी कार्य किया, मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक और बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के उपाध्यक्ष भी रहे। डॉ. शर्मा ने राजनीति विज्ञान में एमए के बाद पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने पुस्तकें भी लिखी हैं।

शब्दशक्तिन्यूस से चर्चा में यह कहा डॉ शर्मा ने

shbdshktinews  से बातचीत करते हुए डॉ जी पी शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नव गठित विभिन्न शैक्षणिक  पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए जो समिति गठित की है उसका कार्य शुरू हो चुका है उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को इसकी पहली बैठक बेंगलुरू  होने जा  रही है जिसमें वह भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से देश में  शीघ्र ही बहुत सारे बौद्धिक व अन्य परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments