Homeदेशमोबाइल फोन ब्लास्ट से गई एक व्यक्ति की जान

मोबाइल फोन ब्लास्ट से गई एक व्यक्ति की जान

नई दिल्ली  स्मार्टफोन ब्लास्ट होने से कितने लोगों का नुकसान हुआ है और कितने लोगों को चोट पहुंची हैं ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया है। इसमें सैमसंग और आईफोन भी शामिल हैं। अब एक और मामला देखने को मिला है जिसमें राजस्थान का रहने वाले 60 साल का एक व्यक्ति फोन ब्लास्ट होने से जिंदा जल गया।

जानें क्या है मामला:

इस व्यक्ति का नाम किशोर सिंह है। यह राजस्थान के चितौड़गढ का रहने वाला था। किशोर सिंह फोन को अपनी जेब में रखकर सो रहा था। रात करीब 2.30 बजे उसी आंख खुली और अचानक से उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। उसके कपड़े जलने लगे। कुछ ही मिनटों में उसके सारे कपड़ों में आग लग गई। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments