Homeप्रमुख खबरेंमौखिक आदेश के बाद असमंजस में शहर प्रभारी मंत्री शादी में व्यस्त,नहीं...

मौखिक आदेश के बाद असमंजस में शहर प्रभारी मंत्री शादी में व्यस्त,नहीं है बात करने की फुर्सत

प्रवीण दुबे

प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का  एक टेलीफोनिक आदेश दिनभर खासा चर्चा में बना रहा बताया जा रहा है कि ग्वालियर में अनियंत्रित हो चुके क्राइम को कंट्रोल करने मंत्री महोदय ने रात्रि 9 बजे के बाद पान सुपारी और चाय की गुमटियों को बंद करने के आदेश पुलिस प्रशासन को दिए हैँ आश्चर्य की बात यह है कि दुकानें बंद कराने का अफलातून आदेश तो दे दिया गया लेकिन निकम्मी और नाकारा हो चुके पुलिस तंत्र पर उनकी जुबान बंद रही उधर इस मौखिक आदेश की सच्चाई पता लगाने के लिए जब शब्दशक्ति न्यूज ने  प्रभारी मंत्री को मोबाईल लगाया  तो जवाब मिला कि सुबह फोन लगाना  मंत्रीजी अभी  बात नहीं कर सकते क्योंकि वे अपने भाई की शादी में व्यस्त हैं।

मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर इन दिनों अपराध की घटनाओं से हिल गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते दिख रहे हैं। शहर में मर्डर, लूटपाट के प्रयास, फिरौती, डकैती, अपहरण और साइबर हमले जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। इसके कारण आम जनता दहशत में जीने को मजबूर है।
बढ़ते अपराध की बात जब भोपाल के गलियारों में गूंजने लगी तो जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावाट ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर क़ानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की ।
दरअसल ग्वालियर में बढ़ते अपराध को देखते जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए क़ि  रात 9:00 बजे के बाद अब चाय की दुकानें, पान तंबाकू आदि की दुकानों को बंद कराया जाए। क्योंकि चाय की गुमटियों और पान आदि की दुकानों पर रात 9:00 बजते ही बदमाशों का जमावड़ा हो सकता है। यही बदमाश शहर में आपराधिक वारदातों अंजाम भी दे सकते हैं।

पान ठेला संचालकों में मचा हड़कंप

प्रभारी मंत्री के निर्देश मिलने के बाद अब अधिकारी भी इस दिशा में कार्रवाई की बात कह रहे हैं। हालांकि प्रभारी मंत्री के यह निर्देश कब से लागू होंगे और कब अमल में लाये जाएंगे, इस पर अभी फिलहाल तय नहीं किया है। लेकिन प्रभारी मंत्री के इस तरह के निर्देश से चाय की दुकान चलाने वालों और पान की गुमटियों का संचालन करने वाले लोगों में हड़कंप है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी यह निर्णय लेना थोड़ा टेढ़ी खीर लग रहा है। इसलिए अधिकारी सलाह मशविरा करने में जुटे हुए हैं।

प्रभारी मंत्री को बात करने की नहीं है फुर्सत 

रात्रि 9 बजे चाय पान की दुकाने बंद करने के बारे में  आज रात्रि शब्दशक्ति न्यूज  ने प्रभारी मंत्री को मोबाइल लगया तो जवाब मिला मंत्रि से  सुबह बात करना ज़ब यह कहा गया एक जरूरी खबर पर उनसे चर्चा करनी है तो जवाब मिला कि वे अपने भाई की शादी में व्यस्त हैं यह कहकर फोन काट दिया गया।

तेजी से बढ़ा अपराध का ग्राफ

आपको बता दे कि बीते 1 महीने में ग्वालियर के अंदर ताबड़तोड़ बड़ी और संगीन वारदातें देखने मिली है। खासकर हत्या लूट के मामलों का तेजी से ग्राफ बढ़ा है। यही वजह है कि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने टेंशन में आकर बंद के मौखिक आदेश तो दे दिए लेकिन नाकारा हो चुकी पुलिस और तहस नहस हो चुके उसके मुखबिर तंत्र पर मंत्री जी का ध्यान नहीं गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments