Homeमध्यप्रदेशमौसम विभाग ने कई जगह बारिश ओलावृष्टि की संभावना जताई

मौसम विभाग ने कई जगह बारिश ओलावृष्टि की संभावना जताई

भोपाल। बंगाल की खाड़ी से आई नमी वाली हवाओं ने मध्य प्रदेश के आसमान पर बादलों को पानी से भर दिया और मध्य प्रदेश के 4 जिलों में बारिश हुुई है। रायसेन और नरसिंहपुर में ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। कुल मिलाकर बात इतनी है कि मौसम खराब हो गया है। कृपया अपने अपने स्तर पर प्रबंध कर ले। 19 फरवरी तक मौसम कभी भी हानिकारक हो सकता है।

मौसम विभाग ने शहडोल और होशंगाबाद संभाग समेत रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, भोपाल, गुना, दतिया और भिंड जिले में ओले गिरने की संभावना जताई है। इन सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। भोपाल, सागर, रायसेन, सीहोर जिले के कई स्थानों पर आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी
वही आज सुबह से बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। रायसेन और नरसिंहपुर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अभी मौसम में नमी बनी रहेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments