Homeप्रमुख खबरेंयुवाओं को धोनी का फिटनेस मंत्र मोबाइल और कुर्सी से चिपके रहने...

युवाओं को धोनी का फिटनेस मंत्र मोबाइल और कुर्सी से चिपके रहने के बजाय मैदान में उतरें, खेलें और खानपान सुधारें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जेन जी और जेन अल्फा को फिटनेस का ऐसा मंत्र दिया है, जो सीधे आज की डिजिटल जिंदगी पर चोट करता है। धोनी ने युवाओं को सलाह दी कि मोबाइल और कुर्सी से चिपके रहने के बजाय मैदान में उतरें, खेलें और खानपान सुधारें। लेखक जावेद अख्तर के साथ बातचीत में धोनी ने कहा कि पहले लोगों की दिनचर्या में चलना-फिरना अपने आप शामिल रहता था। अब गाड़ी से दफ्तर, दिनभर कुर्सी और फिर गाड़ी से घर, ऐसे में शरीर को कसरत मिले भी तो वैâसे? ऊपर से जंक फूड और मीठे का चस्का परेशानी बढ़ा सकता है। धोनी ने आगाह किया कि खराब जीवनशैली का असर तुरंत नहीं दिखता, लेकिन उम्र बढ़ने पर मुश्किलें सामने आ सकती हैं। उधर, जावेद अख्तर ने भी नई पीढ़ी के गुणों की तारीफ की। धोनी का संदेश साफ है कि फिट रहना है तो स्क्रीन से बाहर निकलकर खेल से नाता जोड़ो!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments