Homeप्रमुख खबरेंयूपी के स्टार प्रचारकों की सूची में MP के शिवराज व थावरचंद...

यूपी के स्टार प्रचारकों की सूची में MP के शिवराज व थावरचंद का नाम

लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार कैंपेनरों की लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को उत्तर प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए गए, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े दिग्गजों का नाम शामिल है. हालांकि, इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो नदारद दिखे.

यूपी में ये करेंगे बीजेपी का बेड़ा पार!

प्रचारकों की लिस्ट में जो बड़े नाम हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, भाजपा के पूर्व कलराज मिश्रा और लक्ष्मीकांत बाजपेयी के अलावा कई नेताओं के नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किए गए हैं.

कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल

यूपी में प्रचार करने वालों में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत, जगत प्रकाश नड्डा, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण जैसे बड़े नेता शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments