Homeप्रमुख खबरेंयूपी सरकार का पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

यूपी सरकार का पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

लखनऊ: यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. अब पुलिसवालों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी मिला करेगी. योगी सरकार के इस फैसले की पुलिस विभाग में तारीफें शरु हो गई हैं क्योंकि पिछले लंबे वक्त से पुलिस की ओर से ये मांग की जा रही थी.

आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से दबी जुबान में काम के प्रेशर की बातें सामने आ रही थीं. इन सब बातों को पुलिस के आला अधिकारी भी नोटिस कर रहे थे.

पुलिसवाले बिना छुट्टी के लगातार काम करते थे और इस कारण वे अवसाद में भी आ जाते थे. लंबे वक्त तक वे घर नहीं जा पाते थे और ऐसी स्थिति में पारिवारिक माहौल भी खराब होता जाता था. इन सब समस्याओं को देखते हुए यूपी सरकार ने इस फैसले को लिया.

पुलिस के लोग चाहे वो गश्त लगाते हों या फिर ऑफिस का काम करते हों, सभी लोग छुट्टियों को लेकर परेशान रहा करते थे. ऐसे में पुलिसकर्मियों के बीच कई बार झगड़ों की खबरें भी सामने आया करती थीं लेकिन अब योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हजारों पुलिसवालों के हित में ये फैसला किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments