Homeदेशअनुच्छेद 370 मामले में याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,...

अनुच्छेद 370 मामले में याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, सुनवाई टाली

नई दिल्ली /अनुच्छेद 370 को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस दौरान याचिकाकर्ता एमएल शर्मा को फटकरा लगाई और दोबारा याचिका दायर करने को कहा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी. अगर याचिकाकर्ता सुधार कर दोबारा याचिका दायर करते हैं तो इसपर सुनवाई अब अगले हफ्ते हो सकती है. धारा 370 पर कुल 7 याचिकाएं दायर की गई थीं. इसमें से 4 याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट ने कामियां पाईं.

एमएल शर्मा की याचिका में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध किया गया. याचिका में कहा गया है कि सरकार ने आर्टिकल 370 हटाकर मनमानी की है, उसने संसदीय रास्ता नहीं अपनाया, राष्ट्रपति का आदेश असंवैधानिक है. एमल शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजीआई ने फटकार लगाते हुए कहा कि ये किस तरह की याचिका है. मुझे समझ नहीं आ रही है. उन्होंने पूछा कि याचिकाकर्ता कैसी राहत चाहते हैं.

एमल शर्मा की याचिका पर सीजीआई ने क्या कहा…

– CJI ने कहा कि आपने डिफेक्ट बुधवार को सही किया है.

– CJI ने पूछा कि कितनी ऐसी याचिकाएं हैं जो जम्मू-कश्मीर को लेकर दाखिल की गई हैं. इसपर जवाब दिया गया कि 6 याचिकाएं दाखिल हुई है. लेकिन 4 याचिकाएं अभी भी डिफेक्ट में है. बाकी बची 2 याचिकाओं में डिफेक्ट दुरुस्त नहीं हुआ है. इस जवाब पर CJI ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि इस इतने गंभीर मामले में भी लोग बिना सोचे समझे डिफेक्टिव याचिका दाखिल कर रहे हैं. CJI ने कहा कि हमने सुबह पेपर में पढ़ा है कि लैंडलाइन सर्विस शुरू ही गई हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments