Homeदेशयोगी की डुबकी पर थरूर का ट्वीट इस संगम में सब नंगे...

योगी की डुबकी पर थरूर का ट्वीट इस संगम में सब नंगे हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई. योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी प्रयागराज में कैबिनेट बैठक की थी. इसके बाद योगी ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ संगम में स्नान किया. इस दौरान उनके साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु-संतों ने भी डुबकी लगाई. संगम में स्नान की फोटो उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सोशल मीडिया पर शेयर किए जिसमें मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ नहाते हुए दिख रहे हैं. लेकिन सीएम के स्नान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने चुटकी ले ली.

शशि थरूर ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया और लिखा, ‘गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं. इस संगम में सब नंगे हैं. जय गंगा मैया की.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments