Homeदेशरामायण के बाद अब इन दो चर्चित धारावाहिकों का होगा प्रसारण

रामायण के बाद अब इन दो चर्चित धारावाहिकों का होगा प्रसारण

देश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने दर्शकों को पुराने सीरियल्स का खास तोहफा दिया। दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई सीरियल्स को दोबारा प्रसारित किया गया है। इनमें रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा का महाभारत सीरियल काफी चर्चा में हैं। इन दोनों की सीरियल को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पुराने सीरियल्स को मिल रहे प्यार को देखते हुए अब दूरदर्शन ने अपने दो और पुराने पौराणिक सीरियल्स को दोबारा प्रसारित करने का फैसला किया है। 

इन दो पौराणिक सीरियल्स का नाम लव कुश और श्रीकृष्णा है। ये दोनों सीरियल 90 के दशक के चर्चित सीरियल में से एक हैं। लव कुश ‘उत्तर रामायण’ के नाम से जाना जाता है। इसका प्रसारण 19 अप्रैल से रात नौ बजे होगा। जबकि सुबह 9 बजे रात वाले एपिसोड का रिपीट टेलीकास्ट होगा। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि श्रीकृष्णा का भी दोबारा प्रसारित करने की योजना पर काम को रहा है।

शशि शेखर ने लव कुश और श्रीकृष्णा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘कई राज्यों में सुबह दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एजुकेशन क्लासेस शुरू कर दी गई हैं। इसे देखते हुए ‘उत्तर रामायण’ के फ्रेश एपिसोड रात 9 बजे के स्लॉट में ही दिखाए जाएंगे, जिनका रिपीट टेलीकास्ट सुबह 9 बजे के स्लॉट में किया जाएगा।’ अपने दूसरे ट्वीट में शशि शेखर ने लिखा, ‘रविवार सुबह 9 बजे युद्ध कांड की मुख्य कहानी के फिनाले का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। रविवार रात 9 बजे से उत्तरकांड से संबंधित एपिसोड, जो उत्तर रामायण के रूप में निर्मित किए गए हैं, का प्रसारण होने लगेगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments