दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी और इसके चलते देश में लागू लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समस्त संघ शिक्षा वर्ग रद्द कर दिए हैं।एक बयान में डॉ. मनमोहन वैद्य, सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखकर संघ ने अप्रैल से जून तक होने वाले लगभग 90 से अधिक संघ शिक्षा वर्ग एवं अन्य सभी सार्वजनिक व सामूहिक कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं. ।उल्लेखनीय है की लॉक डाउन कर दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता देशभर में बड़े स्तर जरूरतमंद लोगों को भोजन व अन्य राहत सामग्री पहुंचाने के कार्य में जुटे हैं। इतना ही नहीं संघ ने नागपुर कार्यालय का भाग कोरोना पीढ़ितों के सहायतार्थ स्वास्थ्य विभाग के लिए खोल दिया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 90 संघ शिक्षा वर्ग सहित सभी गतिविधियां की रद्द
RELATED ARTICLES