अंतिम यात्रा निज निवास – नया बाजार से प्रातः 10:30 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी
ग्वालियर 19 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के पूर्व संघचालक राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष तथा सेवाभारती के महानगर अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी रेडियेंट स्कूल के संचालक विजय जी गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे आज शाम ह्रदय गति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया। उनको उज्जैन से ग्वालियर लौटते समय अचानक हृदयाघात हुआ और ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
मृदभाषी तथा संगठननिष्ठ व्यक्तित्व के धनी 70 वर्षीय श्री विजयजी गुप्ता के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित उनके तमाम शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
आपकी अंतिम यात्रा निज निवास – नया बाजार से प्रातः 10:30 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।शब्दशक्ति न्यूज़ परिवार विजयजी के आकस्मिक निधन पर गहन दुख व्यक्त करता है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करता है ॐ शांति