Homeदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, संगठनात्मक...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, संगठनात्मक के संकेत

नागपुर में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अहम बैठक शुरू होगी. इस बैठक में संघ और उससे जुड़े संगठनों के 1500 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी के संगठन मंत्री राम लाल और बीजेपी महासचिव राम माधव भी मौजूद रहेंगे.

तीन साल में होती है संघ की ये बैठक

वैसे तो हर साल मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिर में प्रतिनिधि सभा की बैठक होती है. लेकिन हर तीसरे साल ये बैठक संघ मुख्यालय नागपुर में होती है. इस बैठक में संघ के 3 वर्षों के कामकाज की रिपोर्टिंग होती है. वहीं अगले तीन साल के लिए एजेंडा एवं भावी कार्ययोजना भी तय की जाती है.

भैयाजी की जगह आ सकते हैं दत्रात्रेय होसबोले

हर तीन साल में   संगठन की ज़रूरत के हिसाब से संघ  में संगठनात्मक बदलाव किए जाते हैं. संघ में एक धड़ा चाहता है कि इस बार सरकार्यवाह भैयाजी जोशी की जगह सहसरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह की ज़िम्मेदारी दी जाए. लेकिन संघ में दूसरा धड़ा चाहता है कि भैयाजी जोशी के पास ही सरकार्यवाह ज़िम्मेदारी रहने दी जाए.

पिछली बार प्रतिनिधि सभा में भैयाजी जोशी के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी जगह होसबोले को जिम्मेदारी मिलने की चर्चा ने ज़ोर पकड़ा था, लेकिन तब भी भैयाजी जोशी को ही सरकार्यवाह की सर्वसम्मति से चुना गया था. तब भैयाजी जोशी ने कहा था कि पिछले कई वर्षों से कह रहा हूं कि अब मेरी उम्र हो गई है. इसलिए युवा पीढ़ी को आगे लाया जाना चाहिए.

10 मार्च को होगा सरकार्यवाह का चुनाव

सूत्रों की मानें तो संघ के बड़े नेताओं   का मानना है कि घुटने के ऑपरेशन के बाद उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. सरकार्यवाह पर अंतिम फ़ैसला 10 मार्च को होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments