Homeदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केरल बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद का...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केरल बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद का आव्हान किया

संघ के  स्वयंसेवक रात दिन जुटे हैं बाढ़ पीड़ितों की सहायता में

केरल विभीषिका पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री सुरेश भय्याजी जोशी ने गहन संवेदना व्यक्त करते हुए सभी से हर सम्भव मदद करने का आव्हान किया है।

सरकार्यवाह श्री जोशी ने कहा कि केरल राज्य एक अभूतपूर्व, अप्रत्याशित बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहा है जिसमें सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है और लाखों लोग अनेक स्थानों पर फंसे हुए हैं। केरल राज्य आज एक भयानक संकट के कगार पर है।

अनेक बाधाओं के बावजूद हमारी सेना, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, केंद्र व् राज्य सरकार बाढ़ राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इनके साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन, संघ के स्वयंसेवक, सेवाभारती और अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठन अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पीड़ितों के लिए बचाव और राहत के कार्य में दृढ़तापूर्वक सहयोग कर रहे हैं। उनकी तत्परता और सेवा प्रशंसनीय है।

लेकिन संकट विकट है, साधन सीमित हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धार्मिक, सामाजिक संगठनों सहित समस्त राष्ट्रजनों से आह्वान करता है कि संकट की इस घड़ी में हम केरलवासियों के साथ खड़े हों और बाढ़पीड़ितों की बढ़-चढ़ कर हर संभव सहायता करें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments