Homeग्वालियर अंचलराष्ट्रोत्थान न्यास द्वारा तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन 30 सितंबर से

राष्ट्रोत्थान न्यास द्वारा तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन 30 सितंबर से

 

ग्वालियर / राष्ट्रोत्थान न्यास द्वारा सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़े विषयों पर 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन शाम 5.30 बजे से तराणेकर सभागार, राष्ट्रोत्थान न्यास भवन माधव महाविद्यालय के सामने, नई सड़क पर किया जा रहा है। यह जानकारी राष्ट्रोत्थान न्यास, ग्वालियर के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र बांदिल ने दी।
राष्ट्रोत्थान न्यास, ग्वालियर के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र बांदिल जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को “हिंदुत्व की सार्वभौमिकता” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल  का उद्बोधन होगा।
उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को “भविष्य का भारत” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन होगा । जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि, रायपुर के कुलपति श्रीमान बल्देव भाई शर्मा का उद्बोधन होगा। दिनांक 2 अक्टूबर को “प्रेरणापुंज जीजाबाई” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन होगा । जिसमें राष्ट्र सेविका समिति, पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के बौद्धिक प्रमुख सौ. मैत्रेयी शिरोलकर का उद्बोधन होगा।
उन्होंने महानगर के प्रबुद्ध वर्ग से आग्रह है कि इस प्रबोधिनी व्याख्यानमाला में उपस्थित रहकर इस व्याख्यानमाला का लाभ उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments