Homeदेशराहुल के बेहद करीबी NSUI अध्यक्ष फ़िरोज़ खान पर यौन शोषण...

राहुल के बेहद करीबी NSUI अध्यक्ष फ़िरोज़ खान पर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप .. कुछ दिन पहले यही मांग रहे थे कठुआ और उन्नाव का न्याय

 

 

ये वही नेता हैं जो युवा वर्ग और कांग्रेस की नई निकलती पौध में राहुल गाँधी के सबसे करीबियों में गिने जाते हैं . इनके लिए राहुल गाँधी ने कभी वीटो का प्रयोग किया था अपनी पार्टी में .. कभी का समय था जब राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद एनएसयूआई अध्यक्ष अमृता धवन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था. राहुल के वीटो पर कांग्रेस ने फ़ैरोज़ खान को एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया था. कश्मीर से आने वाले खान को खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साक्षात्कार के बाद चुना था .. उसके बाद उन्होंने भी राहुल गाँधी की छवि का प्रचार तेजी से किया था .

अब युवा कांग्रेस के वही एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान घिर चुके हैं गंभीर विवादों में जहाँ उनके साथ साथ दांव पर है उन के संगठन की भी छवि . छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने उन पर अपने साथ यौन शोषण जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए है। हैरानी की बात ये है कि महिलाओं का सम्मान करने की दुहाई देते रहने वाली एनएसयूआई की प्रभारी और एआईसीसी की संयुक्त सचिव रुचि गुप्ता उस लड़की का दर्द समझने के बजाय सीधे सीधे फ़िरोज़ खान के समर्थन में उतर आई और उस लड़की का मीडिया में जाना गलत बता कर उसी पर उल्टा दोषारोपण करना शुरू कर दिया .

इस मामले की गंभीरता को दबाने की कोशिश करते हुए मात्र जांच करवाने की बात कह कर NSUI मुद्दे को हल्का करने की कोशिश कर रही है .. छत्तीसगढ़ की इस लड़की ने अपने आरोप पत्र में कई दूसरी लड़कियों के नामों का भी जिक्र किया है। इस पीडिता के अनुसार फ़िरोज़ खान ने एक ही नहीं कई अन्य लडकियों के साथ इसी प्रकार की हरकत की है . इन आरोपों के बाद कठुआ और उन्नाव मामले में बेहद तेजी दिखाने वाली कांग्रेस और उसके बड़े पदाधिकारियों के लिए संकट काल जैसा बन चुका है .. हैरानी की बात ये है कि लड़की के ही खिलाफ खड़े होते हुए NSUI संगठन ने लड़की पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए ये सब करने का आरोप लगा दिया . ये लड़की खुद भी NSUI की महिला विंग की कार्यकर्ती है जिसके बाद इस सन्गठन में इस प्रकार के और भी अनैतिक कार्यो के होने की और आगे चल कर खुलने की सम्भावना जताई जा रही है . लड़की का आरोप है कि बेंगलुरु में हुए NSUI का राष्ट्रीय अधिवेशन जहाँ मेरे साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यौन शोषण किया गया और रोकने पर बदतमीजी किया गया .

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments