Homeदेशलगातार तीन दिन बन्द रहेंगे बैंक

लगातार तीन दिन बन्द रहेंगे बैंक

बैंकिंग के भरोसे कामकाज करने वालों के लिए परेशानी वाली खबर है। एक बार फिर लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आज ही पैसे का इंतजाम कर लें तो बेहतर, नहीं तो अगले तीन दिनों तक असुविधा उठानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक देशभर के सभी बैंक कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे। कल यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के कारण बैंकों में काम-काज बंद रहेगा। वहीं, अगले दिन सप्ताह का चौथा शनिवार है। और इसके बाद रविवार की छुट्टी के कारण तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने से चेक क्लेरेंस, एनईएफटी, आरटीजीएस, एकाउंट ओपेनिंग आदि काम बाधित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments