Homeप्रमुख खबरेंलड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किलें

लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किलें

यूपी के बागपत जिले में लड़की को अपना प्राइवेट पार्टी दिखाने वाले कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पहले पार्टी ने जिलाध्‍यक्ष रहे नेता को बाहर का रास्‍ता दिखाया अब पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस की जांच शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह एफआईआर बडौत कोतवाली पर दर्ज हुई है। एफआईआर लड़की की मां ने दर्ज कराई है। मां ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्‍यक्ष पर आरोप है कि उसने उनकी बेटी को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और छेड़छाड़ की।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष यूनुस चौधरी का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एक लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं, साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूनुस चौधरी को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। वहीं, भाजपा समेत कई अन्य दल कांग्रेस पर हमलावर बने हुए हैं। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

लड़की की मां ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ बडौत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि यूनुस चौधरी ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments