वरिष्ठ आईएएस और मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क आयुक्त पी नरहरि ने उन्हें दिए गए नए प्रशासनिक दायित्व आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर श्री नरहरि ने ट्वीट कर कहा कि नया दायित्व एवं नई चुनोतियाँ, आप सबके सहयोग की अपेक्षा…। उल्लेखनीय है कि श्री नरहरि द्वारा आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने के बाद मध्यप्रदेश के नागरिकों में उनके नगरों में लागू स्मार्ट सिटी योजना में तेजी से काम होने की उम्मीद जागी है।