Homeखेलभारत को बड़ा झटका, शिखर धवन सभी मैचों से हुए बाहर

भारत को बड़ा झटका, शिखर धवन सभी मैचों से हुए बाहर

 कप 2019 में अपने शानदार खेल से विरोधी टीमों में डर पैदा करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पैट कमिंस की गेंद पर बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी. उनके स्थान पर ऋषभ पन्त को मौका दिया गया है।

धवन ने इस दौरान 109 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी. शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल हो गए हैं. धवन का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. धवन की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के खिलाफ लोकेश राहुल ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी. वहीं उनकी जगह विजय शंकर को शामिल किया गया था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बुधवार को एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. धवन को हाथ के अंगूठे में चोट लगी है. वह जुलाई के मध्य तक चिकित्सकीय निगरानी में रहेंगे.

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘कई विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए धवन जुलाई के मध्य तक निगरानी में रहेंगे, इसलिए वह आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments