ग्वालियर29 मार्च 2026/ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार यूएनआई के ब्यूरो चीफ व सांध्यदेश के संपादक अजय मिश्रा के पिताश्री रामदेव शर्मा मिश्रा का रविवार देर सायं उपचार के दौरान आईटीएम हास्पीटल में निधन हो गया। स्व. रामदेव शर्मा उम्र 91 वर्ष हेल्थ विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार अजय मिश्रा ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास आई-10 चेतकपुरी से 30 मार्च को सुबह 10 बजे शुरू होगी। पत्रकार अजय मिश्रा को पितृ शोक पर ग्वालियर प्रेस क्लब मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने गहन दुख व्यक्त करते हूर श्रद्धांजलि दी है। ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा वरिष्ठ पत्रकार , विनय अग्रवाल, संजय त्रिपाठी बच्चन बिहारी, सुरेश दंडोतिया,राकेश अचल,प्रवीण दुबे,दिनेश राव बलराम सोनी जोगेंद्र सेन, अभिषेक शर्मा रवि उपाध्याय राजेश जायसवाल जयेश कुमार आदि ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से श्री मिश्रा को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।