Homeग्वालियर अंचलवरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली को देश का प्रतिष्ठित ग्लोबल एक्सीलेंस मीडिया अवार्ड...

वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली को देश का प्रतिष्ठित ग्लोबल एक्सीलेंस मीडिया अवार्ड नोएडा में 17 फरवरी को दिया जाएगा

ग्वालियर । देश का ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के नामो की घोषणा कर दी गई है । ग्लोबल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली को देने का ऐलान किया गया है । उन्हें यह सम्मान 17 फरवरी को नोएडा में प्रदान किया जाएगा मध्यप्रदेश से इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए वे पहले पत्रकार हैं।

ग्लोबल फेस्टिबल ऑफ जर्नलिज़म(GFJ) प्रतिष्ठित मारवाह स्टूडियो के साथ मिलकर हर वर्ष नोएडा में तीन दिवसीय भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन क़रतीं है .इस बार उसका 11 वां आयोजन है जो 15 फरवरी से शुरू होगा जिनमें पहले दो दिन कला, साहित्य,टेक्नोलॉजी और फ़िल्म आदि से जुड़ीं वर्कशॉप के आयोजन होंगे तथा अनेक पुस्तकें रिलीज होंगी। 17 फरवरी को अपराह्न नेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह होगा। वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और उनके द्वारा कोरोना काल मे दिवंगत पत्रकारों के जींवन पर लिखी चर्चित मार्मिक पुस्तक – बिछड़े कई बारी – बारी के लिए यह सम्मान देने का निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments