Homeग्वालियर अंचलवरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की पुस्तक बिछड़े कई बारी बारी को किस्सा...

वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की पुस्तक बिछड़े कई बारी बारी को किस्सा कोताह राष्ट्रीय कृति सम्मान

ग्वालियर /कोरोना काल मे दिवंगत पत्रकारों के संघर्ष की कथाओं को समेटे वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली द्वारा लिखी गई पुस्तक बिछड़े कई बारी बारी  को आज ग्वालियर में आयोजित एक गरिमापूर्ण आयोजन में साहित्येत्तर श्रेणी में किस्सा कोताह राष्ट्रीय कृति सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर लेखक देव श्रीमाली को सम्मान पत्र और पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथियो में अतिरिक्त आयुक्त आबकारी और जाने – माने लेखक श्री नेमा, लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार ,लेखक श्री प्रमोद भार्गव , छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी के संचालक और वरिष्ठ आईएएस श्री त्रिलोक महावर ,जाने – माने कथाकार राज नारायण बोहरे प्रमुख थे। प्रशस्ति वाचन प्रो रश्मि चौधरी ने तथा संचालन आयोजन समिति के प्रमुख ए असफल ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments