Homeप्रमुख खबरेंविज्ञान का चमत्कार कुत्रिम बुद्धि से ठीक किया कैंसर

विज्ञान का चमत्कार कुत्रिम बुद्धि से ठीक किया कैंसर

वैज्ञानिकों ने कैंसर से गंभीर रूप से जूझ रहे एक शख्स के इलाज के लिए पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल सफलतापूर्वक किया और इससे बीमारी को बढ़ने से पूरी तरह रोक दिया। शोधकर्ताओं के दल ने स्थायी प्रतिक्रिया वाले नतीजे हासिल करने के लिए हर दवा की बिल्कुल सटीक मात्रा की पहचान के लिए सफलतापूर्वक क्यूरेट.एआई नाम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली का इस्तेमाल किया जिससे मरीज पूरी तरह सामान्य और सक्रिय जीवनशैली को फिर से शुरू करने में सक्षम हो सका।

मेटास्टेटिक कैस्ट्रेशन-रेसिस्टेंट प्रोस्टेट कैंसर (एमसीआरपीसी) के एक मरीज को जेडईएन-3694 और एंजालुटामाइट नाम की दवा के साथ कुछ दूसरी नई दवाएं मिलाकर दी गईं। जेडईएन-3964 अभी प्रायोगिक औषधि है।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के डीन हो ने कहा, ‘कैंसर के इलाज में डायनमिक डोजिंग का आमतौर पर इस्तेमाल नहीं होता है। वास्तव में, कैंसर में दवाओं की खुराक में बदलाव आम तौर पर विषाक्तता को घटाने के लिए किया जाता है।’
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments