Homeप्रमुख खबरेंविधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के भोपाल स्थित आवास पर पहुंचे ...

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के भोपाल स्थित आवास पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

*विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने परिवार सहित पंडित धीरेंद्र शास्त्री का किया आत्मीय अभिनंदन*

ग्वालियर /भोपाल 01 जुलाई 2026/ बागेश्वर धाम के महंत पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कालोनी भोपाल स्थित आवास पर पधारे।

इस अवसर पर उन्होंने परिवार सहित बागेश्वर धाम के महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री  की अगवानी कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री तोमर उनकी पत्नी श्रीमती किरण तोमर तथा छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर रघु सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने आशीर्वचन देते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनके परिवार की सदस्यों की सुख समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भी पंडित  धीरेंद्र शास्त्री जी के दर्शन किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments