Homeग्वालियर अंचलविधायक सिकरवार ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का लोकार्पण नारियल फोड़ कर...

विधायक सिकरवार ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का लोकार्पण नारियल फोड़ कर किया

हिन्दू महासभा ने विधायक का स्वागत किया

ग्वालियर /गत तीन वर्ष से बंद वीर सावरकर प्रतिमा स्थल को आज दिनांक 1 दिसम्बर को दोपहर ठीक दो बजे ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने नारियल फोड़ कर लोकार्पण किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू महासभा के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने की ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि वीर सावरकर जी की बंद प्रतिमा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,ग्वालियर से दो केंद्रीय मंत्री दो प्रदेश मंत्री ,क्षेत्रीय सांसद सहित ग्वालियर प्रवास के दौरान आर एस एस के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ मोहन भागवत जी ने बार बार हिन्दू महासभा के आन्दोलन करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया ।
आज बहुत ही हर्ष का अनुभव हो रहा है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार लोकार्पण करने पधारे ।ये युवा पीढ़ी को प्रेरणा दायक होगा ।
इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हरिदास अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभाग महामंत्री मनोज जाटव, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, बंटि गुर्जर, महेश गुजराती, जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेल, युवक हिन्दू महासभा के ज़िला संयोजक पवन माहोर,महिला हिन्दू महासभा की आर्चना चौहान,रामकिशन राठौर,रामनिवास गुर्जर, सुरेंद्र राठौर कुलदीप दुबे,आदित्य शर्मा,संजय खेमरिया,आकाश पाल, सूरज शाक्य, रिंकू कुशवाह, भारत कुशवाहा, पवन जाटव, सुंदर जाटव, हिमांशु चौहान, काली गुजराती, हेमंत गुजराती, आदित्य शर्मा,दीपक शाक्य, बंटी बाथम, मनु कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, मिलन शर्मा, ललित मोहन,ने विधायक जी एवं पूर्व पार्षद अवधेश कौरव का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
सभी ने अवलोकन कर वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments