Homeदेशविवादित धर्मगुरु ने इक्वेडोर मे द्वीप खरीदकर हिन्दू राष्ट्र की...

विवादित धर्मगुरु ने इक्वेडोर मे द्वीप खरीदकर हिन्दू राष्ट्र की नींव रखी और पासपोर्ट भी जारी किया

विवादास्पद धर्मगुरु नित्यानंद ने लैटिन अमेरिका के इक्वेडोर में एक द्वीप खरीदकर न सिर्फ एक हिन्दू राष्ट्र की नींव रखी है बल्कि पासपोर्ट भी जारी कर दिया है! यह खबर देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. नित्यानंद पर बलात्कार, बच्चों के यौन शोषण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. बलात्कार के मामले में उनके खिलाफ ट्रायल चल रहा है. ‘कैलासा डॉट ऑर्ग’ (kailaasa.org) की तस्वीरों ने अचानक नित्यानंद को सुर्खियों में ला दिया है. इस वेबसाइट पर विस्थापित हिंदुओं के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की बात कही जा रही है. पासपोर्ट भी इस देश का दिख रहा है और अपना झंडा भी. तो सवाल यह उठता है कि क्या नित्यानंद देश छोड़कर भाग निकले हैं और वे इक्वेडोर में हैं?

 

नित्यानंद के मीडिया सेल के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एक समाचार चैनल से कहा कि नित्यानंद उत्तराखंड में हिमालय पर हैं और देश में ही हैं. यह पूछने पर कि कैलासा देश क्या नित्यानंद ने बसाया है? उनका जवाब था कि कैलासा एक विचारधारा है.

कैलासा अगर बस रहा है तो वहीं बेंगलुरु के पास नित्यानंद आश्रम में वीरानगी पसरी है. आश्रम के बाहर और सड़क पर से आश्रम से जुड़े सारे होर्डिंग हटा दिए गए हैं. अहमदाबाद में बच्चों के यौन शोषण का मामला दर्ज है तो बेंगलुरु में बलात्कार से जुड़े दो मामले हैं जिनका ट्रायल रामनगर की निचली अदालत में चल रहा है.

नित्यानंद हाल ही में अपने अजीबोगरीब बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बेंगलुरु के पास बिरदी में उनके कहने पर सूर्य 45 मिनट देर से उदित हुआ. उन्होंने कहा कि जल्द ही वे एक ऐसा तकनीक दुनिया के सामने लाने वाले हैं जिसके ज़रिए इंसान कुछ जानवरों से संस्कृत और तमिल में बात कर पाएगा. और सन 2021 तक इंसान को वे तीसरी आंख का रास्ता दिखाएंगे जिससे दीवार और धुंए के आरपार इंसान देख पाएगा.

नित्यानंद के एक ड्राइवर ने एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाया और तभी से नित्यानंद से जुड़े विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कर्नाटक की सीआईडी ने बलात्कार से जुड़े मामले में चार्जशीट दायर की और ट्रायल चल रहा ह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments