इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर खेले जा रहे वर्ल्ड कप में एक के बाद एक चौथा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है. न्यूजीलैंड और भारत के बीच वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला खेला जाने था, लेकिन बारिश की वजह से मैदान से हालात इतने खराब थे कि टॉस भी नहीं हो पाया. मैच रद्द होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड को एक-एक प्वाइंट्स मिला है.
इस विश्व कप में बारिश के कारण रद्द हुआ ये चौथा मैच है, जिनमें से तीन मैच ऐसे हैं जो कि बारिश की वजह से हो ही नहीं पाए. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका और विंडीज के मैच में पहली पारी के सात ओवर का ही खेल हो पाया था.
मैच रद्द होने के बाद भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर ही बनी हुई है.